मुंबई इंडियंस के लिए यूएई में खिताब पर कब्जा करना होगा मुश्किल, जानें क्यों-
विश्व क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग में शुमार आईपीएल के 13वें संस्करण की शुरूआत 19 सितंबर से यूएई में होने वाली हैं। अब तक इस लीग के 12 संस्करण खेले जा चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 4 बार मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा किया है।
जैसे की इस बार आईपीएल देश से बाहर यूएई में खेल जा रहा है। ऐसे में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को खिताब एक बार फिर अपनी झौली में डालने में परेशानी हो सकती है। इससे पहले साल 2014 में जब आईपीएल के शुरूआती मैच यूएई में खेले गए थे तो मुंबई इंडियंस यहां एक भी मैच नहीं जीत पाई थी।
साल 2014 में आम चुनाव के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल यूएई में आयोजित कराया था। जहां मुंबई इंडियंस ने पांच मैच खेले थे और पांचों मैंचों में हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल के 13वें संस्करण में मुबंई इंडियंस की टीम जब एक बार फिर यूएई में खेलेगी तो फ्रेंचाईजी की नजर टूर्नामेंट की शुरूआत जीत के साथ करने की होगी।
मुंबई इंडियंस ने इससे पहले साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया हैं। मुबंई इंडियंस के नाम सबसे ज्यादा बार आईपीएल खिताब पर कब्जा करने का रिकॉर्ड हैं। उनके बाद इस सूची में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, सीएसके ने 3 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया हैं।