लॉकडाउन के कारण लगभग खेल गतिविधियां बंद हैं। खिलाड़ी इन दिनों लॉकडाउन के कारण सोशल मीडिया पर पहले से बहुत ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। सभी कुछ नया ट्राई कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा भी कर रहे हैं। जिससे खेल प्रेमी बेहद खुश भी हैं। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है।
भारतीय खिलाड़ी मंदीप सिंह ने हाल में ही एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । इस वीडियो में मंदीप WWE दिग्गज स्टीव ऑस्टिन की नकल करते हुए दिख रहे हैं।
“वीडियो पे हरभजन सिंह समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने दिलचस्प कमेंट किया”
मंदीप सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें वो स्टीव ऑस्टिन की तरह ही कैन हवा में पकड़ते हैं और उनके अंदाज में ही इसे पीते भी हैं। दोनों में बस फर्क उतना ही था कि स्टीव ऑस्टिन बीयर पीते हैं और भारतीय खिलाड़ी मंदीप सिंह टॉनिक ड्रिंक पीते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में स्टीव ऑस्टिन को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑलटाइम बताया और साथ ही में हैशटैग के जरिए यह भी लिखा कि उन्हें यह करना था।
मंदीप सिंह ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपना डेब्यू किया था। आपको बता दें कि मंदीप सिंह ने भारत के लिए तीन टी20 मुकाबले ही खेले हैं। । तीन मुकाबलों में एक अर्धशतक की मदद से मंदीप सिंह ने 119.18 की स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए।
आईपीएल में मंदीप सिंह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स XI पंजाब के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा घरेलू टूर्नामेंट में वो पंजाब के लिए खेलते हैं और कप्तानी भी कर चुके हैं। हालांकि इस भारतीय खिलाड़ी को नेशनल टीम के लिए 2016 के बाद से खेलने का मौका नहीं मिला है।