फिजिकल एजुकेशनलाइफ़ स्टाइल
trending

आज विश्व बना रहा 47वां विश्व पर्यावरण दिवस, जाने आज के दिन के महत्व

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण हर वर्ष आज के दिन यानी 5 जून को मनाया जाता है। इस बार 47वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। यह दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का मुख्य कारण है व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति सचेत करने का। यह दिवस यह बताता है कि प्रकृति के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। हम अक्सर अपने पर्यावरण को बचाने की बाते करते रहते हैं लेकिन र्सिफ बात ही करते है कुछ करते नहीं यही कारण है कि आज पर्यावरण इतना दुषित हो चुका है।

इस बार दिवस का थीम ‘जैव विवधिता’ रखा गया है। ताकी लोगों को पर्यावरण की अहमियत, इंसानों व पर्यावरण के बीच के गहरे ताल्‍लुकात को समझाते हुए प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा सके।

गौरतलब है कि दुनिया में कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉक़ाउन लगा है। बिते दिन मानव जीवन के लिए काल जैसा था। मानो जैसे जिंदगी रूक सी गई हो। लेकिन यह दिन प्रकिती के लिए वरदान साबित हुए। वैश्विक आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले 60 वर्षों में किए गए तमाम प्रयासों और जलवायु परिवर्तन के असंख्य वैश्विक समझौतों के बावजूद पर्यावरणीय स्थिति में वो सुधार नहीं हो पाया था जो पिछले 60 दिनों में वैश्विक लॉकडाउन के चलते हुआ है।

लॉकडाउन में घर पर रहकर ऐसे मनाएं विश्व पर्यावरण दिवस

  • इस पर्यावरण दिवस पर आप कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। यह एक तरह से आपके घर की सुंदरता और बढ़ाएगा।
  •  अपने घर के सामान को रीसाइकल करने की ठानें। सभी को प्रेरित करे अपने परिवार में और सोचें कि घर के बचे हुए ज़्यादा से ज़्यादा सामान को कैसे रीसाइकल किया जा सकता है।
  •  पॉलीथीन का उपयोग ना करें, अगर बाहर सामान लेने जा रहे है तो घर से ही कपड़े का थैला लेकर जाएं।
  •  सड़क और सार्वजनिक स्थल पर थूकने की आदत है तो सुधारें।
  • नई पीढ़ी को प्रकृति, पर्यावरण, पानी व पेड़-पौधों का महत्व समझाएं।
  • बिजली के उपयोग में कटौती करने वाले उपाय सोचो।
  •  टैकनोलजी का सीमित इसतेमाल करें। जहां बहुत ज्यादा आवश्यक हो वहीं करे। इसके आदि ना बनें।

पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। हमारे पर्यावरण की स्थिति प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें हमारे देश में पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

Tags
Show More

Amit Jha

अमित झा पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे हैं और इससे पहले लेखक के तौर पर मीडिया दरबार में काम करते थे, अब स्पोर्ट्सऑवर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close

Adblock Detected

If you like our content kindly support us by whitelisting us Adblocker.