कोरोना काल में सबसे ज्यादा बात अच्छे स्वास्थ्य की कि गई है। बड़े-बड़े विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप स्वस्थ हैं तो कोरोना अपके लिए ज्यादा हानिकारक नहीं है।
हमें यह हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि शारीरिक गतिविधि और व्यायाम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। बच्चों, किशोरों और सभी उम्र के लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि की आवश्यकता होती है।
शारीरिक गतिविधि अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है और आपके शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाती है।
हम अपने इस लेख में आपको एक ऐसे व्यक्ति का उदाहरण देंगे, जो दुनिया के लिए एक जीता –जागता सबूत है कि बढ़ती उम्र में भी आप अपने आपको फिट रख सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले अनिल कपूर की। उन्होंने 60 साल की उम्र में अपने आपको इतना फिट रखा है कि वो आज के युवाओं के लिए इंस्पीरेशन हैं।
अनिल कपूर अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं।
हाल ही में अनिल कपूर ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो फैन्स के साथ साझा किया और कहा- लेग डे कभी स्किप न करें.
इस वीडियो में अनिल कपूर लेग एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अनिल कपूर अपने घर पर ही हैं और कुछ इक्विप्मेंट्स के साथ एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं उनके इस वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक भी सुनाई दे रहा है। गौरतलब है कि इस उम्र मे इतना जोश देखकर उनके लिए किसी भी व्यक्ति के मुंह से वाह शब्द ही निकलेगा।
- देखें अनिल कपूर की कुछ और तस्वीरें और वर्क आउट :
जैसा आप सभी जानते हैं कि इस समय हमारा देश और पूरी दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रही है। ऐसे में हम सभी को अपने अच्छे स्वास्थ्य की ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।