IPL

जसप्रीत बुमराह का मास्क लूक देखकर रोहित शर्मा की वाइफ ने किया ट्रोल

आईपीएल 2020, भारत में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण यह लोकप्रिय क्रिकेट लीग यूएई में खेला जाएगा। खिलाड़ी एक लंबे ब्रेक के बाद अपने-अपने फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के लिए अपने घरों से निकल कर टीम से जुड़ रहे हैं।

हाल में ही मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अहमदाबाद से मुंबई पहुंच गए हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर बुमराह की तस्वीर शेयर की है जिसमें दिग्गज तेज गेंदबाज मास्क पहने नजर आ रहे हैं।

बुमराह के इस तस्वीर पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने मजेदार कमेंट कर उनको ट्रोल करने की कोशिश की है।

बुमराह की मास्क वाली तस्वीर पर रितिका ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हाहा..ओके जसप्रीत, हम आपके मास्क के पीछे चेहरे की मुस्कान पर काम करने जा रहे हैं..’। रोहित शर्मा की पत्नी ने बुमराह की टांग खिंचाई की है। उनका यह कमेटं काफी वायरल भी हो रहा है।

मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी यूएई रवाना होने से पहले मुंबई पहुंचगें, मुंबई से फिर सभी प्लेयर 20 अगस्त के बाद यूएई के लिए रवाना होंगे।  बुमराह मुंबई इंडियंस के बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। बुमराह कई बार मुंबई इंडियंस के लिए मैच विनर साबित हुए हैं।

खासकर आखिरी ओवरों में किफायती गेंदबाजी कर बुमराह विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। उनका अब तक का आईपीएल करियर काफी अच्छा रहा है।

आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। गौरतलब है कि मुंबई की टीम 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है, अब एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल का खिताब जीतने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी।

Tags
Show More

Amit Jha

अमित झा पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे हैं और इससे पहले लेखक के तौर पर मीडिया दरबार में काम करते थे, अब स्पोर्ट्सऑवर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close

Adblock Detected

If you like our content kindly support us by whitelisting us Adblocker.