बेन स्टोकस को भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने उनके जन्मदिन पर कुछ इस प्रकार दी बधाई
विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक इंग्लैंड के बेन स्टोक्स आज 04 जून, 2020 का अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन पर बेन स्टोक्स का सोशल मीडिया पर ट्रेंड होना तो बनता ही हैं, ऐसे में इंग्लैंड के इस स्टाइलश ऑलराउंडर को उनके जन्मदिन की बधाई देनें के लिए भारत के क्रिकेट प्रशंसकों ने विराट कोहली का भी इस्तमाल किया हैं।
पिछले कई सालों से बेन स्टोक्स शानदार फॉर्म में नजर आए है, और उन्होंने इस दौरान टीम को एजबेस्टन में खेले गए तीसरे एशेज मैच में शानदार जीत दिलाई थी, साथ ही अपनी एक शानदारी पारी की बदौलत इंग्लैंड को पहली बार विश्वकप खिताब पर कब्जा भी कराया था। उनकी इस शानदार प्रतिभा को देखकर, कोई भी उन्हें विश्व का बेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ी कह सकता हैं।
बेन स्टोक्स ने कुछ समय पहले एक ट्वीट किया था कि उन्हें लगता है विराट कोहली जब भी कोई विकेट गिरता हैं, उनका नाम लेते हैं। हालांकि, ये हर क्रिकेट प्रशंसक को पता है विराट कोहली विकेट गिरने के बाद क्या कहते हैं, जो बेन स्टोक्स के नाम से मिलता-जुलता लगता हैं।
आइए, देखते हैं किस प्रकार फैंस नें बेन स्टोक्स को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी हैं-
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने के कारण स्टोक्स ने भारतीय प्रशंसकों का भी ध्यान आकर्षित किया। 2017 की आईपीएल नीलामी में, रॉयल्स ने स्टोक्स को 14.5 करोड़ रूपये में अपनी टीम के लिए खरीदा। वह अब तक सबसे ज्यादा महंगे विदेशी खिलाड़ी थे। लेकिन उनकी जगह अब पेट कमिंस ने ले ली है, जिन्हें केकेआर द्वारा 2020 की नीलामी में 15.5 करोड़ रूपये में खरीदा गया हैं।