एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान हैं
भारत ने 2007 में दक्षिण-अफ्रीका में टी-20 विश्वकप पर कब्जा किया था जिसके बाद भारत में टी-20 टूर्नामेंट के नाम पर आईपीएल शुरू किया गया था। ठीक उसी के बाद से टी-20 प्रारूप दुनिया भर में सबसे लोकप्रिया हो गया हैं और वर्तमान समय में अन्य दो प्रारूपों से ऊपर दिखाई देता हैं।
सबसे अमीर टी-20 लीग के अबतक 12 सीजन बीत चुके हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में, बहुत से आश्चर्यजनक कप्तान हुए हैं, जिन्होंने कई अवसरों पर अपने संबंधित फ्रैंचाइज़ी को गौरवान्वित किया है। जहां एमएस धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने आईपीएल में कप्तान के रूप में काफी सफलता का स्वाद चखा है, वहीं पूर्व भारतीय कप्तान धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा हार दर्ज करने वाले कप्तान भी हैं।
100 से अधिक जीत और 60 से अधिक जीत प्रतिशत के साथ एकमात्र आईपीएल कप्तान रहे धोनी ने टूर्नामेंट में 69 मौकों पर हार का स्वाद चखा है। उनके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर के नाम 57 हार दर्ज हैं। वही आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 55 हार के साथ सूची में तीसरे नंबर पर हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा हार का सामना करने वाले कप्तान-
- एमएस धोनी- 69*
- गौतम गंभीर- 57*
- विराट कोहली- 55*
- रोहित शर्मा- 42
- एडम गिलक्रिस्ट- 39
हालांकि, यह बताना दिलचस्प होगा कि धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान रहें है। उन्होंने अबतक 179 मैचों में कप्तानी की हैं जो कि गौतम गंभीर से 45 मैच से आगे हैं।
अपने संदिग्ध रिकॉर्ड के बावजूद, धोनी निस्संदेह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), मुंबई इंडियंस के बाद सबसे ज्यादा 3 बार खिताब पर कब्जा करने में सफल रही हैं। वहीं धोनी की कप्तानी में हर सीजन में प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई किया हैं।