आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने एमएस धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अबु धाबी क्रिकेट स्टेडियम में धोनी अपना 200वां मैच खेल रहें हैं।
धोनी अबतक आईपीएल में 4500 से ज्यादा रन बना चुकें हैं। और वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनानों वाले खिलाड़ियों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। धोनी का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 84* रन है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी:
- एमएस धोनी- 200*
- रोहित शर्मा- 197
- सुरेश रैना- 193
- दिनेश कार्तिक- 191
- विराट कोहली- 186
धोनी अबतक आईपीएल में 306 चौके और 215 छक्के लगा चुके है। आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
आईपीएल 2020 में अबतक धोनी कुछ कमाल नहीं कर पाए है। और धोनी के फैंस को उनके 200वें मैच में उनसे एक शानदार पारी की उम्मीद होगी। आईपीएल के अबतक खेले 10 मैचों में धोनी 143 रन ही बना पाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से भी केवल 6 छक्के निकले हैं।
आईपीएल 2018 और 2019 सीजन धोनी के लिए काफी शानदार रहा था। दोनों सीजन में धोनी ने 400 से ऊपर रन बनाए थे।