क्रिकेट
trending
महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
माही ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
भारतीय क्रिकेट के इतिहास के एक और सफलतम खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। जी हां हम बात कर रहे हैं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में। धोनी ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें एक वीडियो के जरिए उन्होंने सबसे यह बात साझा की।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया और साथ ही संन्यास की घोषणा भी कर दी। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को नया मुकाम दिया है। वे भारतीय टीम के बेस्ट फिनिशर थे। बड़े-बड़े क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि धोनी की जगह कोई और नहीं ले सकता उनकी कमी भारतीय टीम में हमेशा खलेगी।