IPL 2020: जानिए किस मैदान पर अबतक लग चुकें हैं कितने छक्के
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में अबतक 31 मैच खेले जा चुके है। जहां प्रशंसकों को कोरोना के इस तनावपूर्ण माहौल में कई रोमांचक मैच देखने को मिले है। जिसमें दो सुपर ओवर भी शामिल रहें हैं।
मुंबई और कोलकाता को छोड़कर हर टीम इस सीजन में अबतक 8-8 मैच खेल चुकी है। जहां 8 मैचों में 6 जीत हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। वहीं 7 मैचों में 5 जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम दूसरे स्थान पर है।
इस बार के आईपीएल में एक अनोखी चीज यह भी है कि इस बार का आईपीएल केवल तीन स्थानों पर खेला जा रहा है। जिसमें शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अबु धाबी का शेख ज़ायद क्रिकेट स्टेडियम शामिल है।
आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इस आईपीएल सीजन में किस मैदान में कितने छक्के लगे है इसके बारे में जानकारी देंगे।
Sharjah Cricket Stadium | 159 |
Dubai Cricket Stadium | 159 |
Sheikh Zayed Stadium | 99 |
Total Sixes | 417 |
अबु धाबी क्रिकेट स्टेडियम
आईपीएल 2020 के अबतक 31 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 10 मैच अबु धाबी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2020 का पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था। इस मैदान में खेले गए 10 मैचों में अबतक 99 छक्के लग चुके है। जिसमें सबसे ज्यादा छक्के आईपीएल के मैच नंबर-5 में लगे है जो कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में सबसे ज्यादा (06) छक्के रोहित शर्मा ने लगाए थे।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अबतक सबसे ज्यादा 14 मैच खेले गए हैं। जहां 159 छक्के लगे है। जिसमें सबसे ज्यादा छक्के आईपीएल के मैच नंबर-10 में लगे थे। यह मैच आरसीबी और एमआई के बीच खेला गया था। जो की सुपर ओवर तक चला था और आखिरी में यह मैच आरसीबी ने जीत लिया था। इस मैच में सबसे ज्यादा (09) छक्के ईशान किशन ने लगाए थे।
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
अन्य दो स्टेडियम के मुकाबले शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन सबसे कम (07) मैच खेले गए है। लेकिन इस मैदान में खेले गए हर मैच में कम से कम 10 छक्के जरूर लगे हैं। इस मैदान पर अबतक 159 छक्के लग चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा छक्के आईपीएल के मैच नंबर-4 में लगे है। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। इस मैच में सबसे ज्यादा (09) छक्के संजू सैमसन ने लगाए थे।