अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020,पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को किया संबोधित,देखें वीडियो
2015 से, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। विश्व योग दिवस हर साल एक अलग अंदाज के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को कोविड -19 महामारी के कारण डिजिटल मीडिया प्लेटफार्मों पर मनाया जाएगा। सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 के लिए किसी भी सामूहिक समारोहों या सार्वजनिक समारोहों को प्रतिबंधित कर दिया है। इस वर्ष का विषय ‘योगा एट होम एंड योगा विद फैमिली’ होगा।
कोरोना काल में योग और आयुर्वेद ने हमारा बहुत साथ दिया। योग और आयुर्वेद से हमने काफी हद तक इस महामरी पर विजय पाई। हम अपने आप को कैसे इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार कर सकते है यह हमें योग ने सिखाया। साथ ही पूरी दुनिया ने भी इस घातक महामारी से लड़ने के लिए योग को एक अहम हथियार माना ।
योग के फायदे-
- मन शांत
- दूर भागेंग रोग
- वजन नियंत्रण
- ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल
- मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मिलेगी मदद
योग के लाभ :
योग को शरीर और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखने और रोगों से छुटकारा पाने में मदद करने के लिए जाना जाता है। कई बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों तक, हर समस्या का समाधान है।
योग गुरु स्वामी रामदेव के अनुसार, योग आसनों का रोजाना अभ्यास करने से न केवल शरीर फिट रहता है, बल्कि यह इम्यूनिटी भी बढ़ाता है जो कि वर्तमान कोरोनावायरस महामारी के दौरान बहुत महत्वपूर्ण है।
‘मन की बात’ के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को विश्व योग दिवस की बधाई दी और लोगों से घर पर ही रह कर इसका हिस्सा बनने का आग्रह किया साथ ही योग कोरोना महामारी से जंग में कितना अहम हथियार है ये भी बताया, देखें वीडियो