सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर खिलाड़ियों ने व्यकत कि संवेदना
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। इस खबर से हर कोई निराश है और किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा कि हर वक्त मुस्कुराते रहने वाला एक्टर इस तरह दुनिया छोड़कर चला जाएगा।
महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में बेहतरीन अदाकारी निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत काफी लोकप्रिय हुए। उनके आत्महत्या की खबर से हर कोई स्तब्ध है और किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा कि हर वक्त मुस्कुराते रहने वाला एक्टर इस तरह दुनिया छोड़कर चला जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत ने कायपो छे फिल्म में भी क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पूरा क्रिकेट जगत हैरान है। हर कोई इसे मानने को तैयार नहीं है। उनके निधन के बाद क्रिकेट खिलाड़ियों के कुछ ट्वीट कर अपना दुख जताया।