क्रिकेटखेल समाचार

विराट कोहली ने लोगों की सेवा करने के लिए दिल्ली पुलिस को सलाम किया

लोगों की सेवा करने और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली पुलिस की कोहली ने सराहना की-

कोरोना महामारी के चलते संपूर्ण भारत इस समय 21 दिन के लॉकडाउन का पालन कर रहा हैं। लेकिन इस तनावपूर्ण माहौल में भी हमारे सुरक्षाकर्मी अपने काम में दिन रात जुटे हुए हैं। उनकी इस प्रतिबद्धता को देखते हुए भारत के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली पुलिस की प्रशंसा की हैं।

दिल्ली पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शुक्रवार को कप्तान विराट कोहली की एक पोस्ट साझा की, जिन्होंने अपने देशवासियों से स्वास्थ्य विभाग और भारत सरकार द्वारा साझा दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। कोहली ने अपने संदेश में पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य को निभाने और दैनिक आधार पर गरीब लोगों की सेवा करने के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की। राष्ट्रीय राजधानी में जन्मे और पले-बढ़े कोहली को आधुनिक युग में क्रिकेट जगत का सबसे महान खिलाड़ी माना जाता हैं।

लोगों की सेवा करने और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली पुलिस की कोहली ने सराहना की-

कोहली ने कहा, ” यह जानना मेरे लिए खुशी की बात है कि राष्ट्र भर में पुलिस इतने कठिन समय में भी लोगों की मदद कर रही हैं। मैं दिल्ली पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने न केवल पूर्ण ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया है बल्कि दैनिक आधार पर गरीब लोगों को भोजन भी दिया, जो उनकी अत्यंत आवश्यकता है। इन प्रयासों को ऐसे ही जारी रखा जाए।”

भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, जो रणजी ट्रॉफी और आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलते हैं उन्होंनें भी दिल्ली पुलिस को उनके काम के लिए सलाम किया हैं। ईशांत ने कहा, ” यह घर पर रहने, अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने और अपना और अपने परिवार के ख्याल रखने का समय है। दिल्ली पुलिस के जवान दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। आइए, अपने घरों पर रहकर दिल्ली पुलिस की मदद करें। और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अफवाहों पर विश्वास न करें। हम इस लड़ाई को एक साथ जीतेंगे। जय हिंद।”

Tags
Show More

ankur patwal

Sports Journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close

Adblock Detected

If you like our content kindly support us by whitelisting us Adblocker.