Cricket statsक्रिकेट

कोरोना के खिलाफ जंग में मैदान में उतरे विराट-अनुष्का, मुहिम को सफल बनाने के लिए फैंस का व्यक्त किया आभार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली भी पिछले ही दिनों कोविड प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में जारी किए गए कोविड अभियान के तहत 7 करोड़ का लक्ष्य तय किया था। लेकिन अब उन्होंने 11 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की धनराशि जमा कर ली है।

आपको बता दें कि कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर ने पूरे भारत के लिए बड़ी चुनौतियां पैदा की हैं। इतना ही नहीं लोग ऑक्सीजन की आपूर्ति, आवश्यक दवाओं और अस्पताल के बेड जैसे संसाधनों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में देश को फिलहाल हम सबकी मदद की जरूरत है। यह समय सरकार पर आरोप लगाने का नहीं है बल्कि एक दूसरे की मदद करने का है। और सबको ये बताना है कि कोरोना के खिलाफ जंग में पूरा देश एकसाथ है’।

इस क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कोविड-19 से जंग में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इतना ही नहीं कोविड -19 संकट के मद्देनजर फंड रेजिंग कैम्पेन की शुरुआत भी की है। बता दें कि इस कैम्पेन के जरिए विराट और अनुष्का क्राउड फंडिंग की मदद से 7 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था। इस राशी का इस्तेमाल महामारी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खुद इसमें 2 करोड़ रुपए दान किए हैं। इस कैम्पेन का नाम ”इन दिस टुगेदर” (In This Together) रखा गया है। अनुष्का और विराट ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को इसमें योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि IPL 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसे में अब ज्यादातर खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंच गए हैं। लेकिन RCB के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ घर तो पहुंच गए हैं. लेकिन घर पहुंचने के अगले दिन से ही वो कोरोना से जारी जंग में देश और देशवासियों की मदद करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

विराट कोहली ने लगवाई कोरोना वैक्सीन | विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने की कोरोना योद्धाओं की सराहना | कोरोना के खिलाफ जंग | ]

Tags
Show More

Sahil Sharma

Seo executive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close

Adblock Detected

If you like our content kindly support us by whitelisting us Adblocker.