खेल समाचार

मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य में सुधार, अपडेट के साथ सामने आई फोटो

चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह की तस्वीरें सामने आई। यह तस्वीर खुद अस्पताल के स्टाफ ने सोशल मीडिया पे पोस्ट की। इन दिनों एथलीट मिल्खा सिंह कोविड -19 जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे है। जिसकी वजह से उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अस्पताल की माने तो अब मिल्खा सिंह की हालत में काफी सुधार है।

अशोक कुमार जो पीजीआईएमईआर अस्पताल के आधिकारिक प्रवक्ता है उन्होंने आज बयान देते हुए कहा की “मिल्खा सिंह को आज दोपहर 3:35 पे पीजीआईएमईआर कोविड अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। और उनकी हालत ज्यादा ख़राब होने के के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया है इससे पहले मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने भी कहा कि उनके पिता की स्थिति स्थिर हैं.और साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया भी किया, जिन्होंने खुद फोन कर के मिल्खा सिंह की स्थिति का जायजा लिया था.

अचानक क्यों कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती।

पिछले महीने एथलीट मिल्खा सिंह मोहाली अस्पताल में भर्ती थे पर उनकी हालत में सुधार होने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी डिस्चार्ज होने के बाद मिल्खा सिंह अपने घर में आइसोलेशन में थे और साथ ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी। इस बीच, मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह भी कोविड-19 से जूझ रही है उनकी उम्र 82 साल है। और उनका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है ऑक्सीजन के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया हैं।

भारत के महान एथलीट बने मिल्खा सिंह।

मिल्खा सिंह भारत के महान एथलीट रह चुके है। उन्होंने भारत को चार बार के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक दिलाया है और 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन भी बने। मिल्खा सिंह को ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से भी जाना जाता है।

Show More

Sahil Sharma

Seo executive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close

Adblock Detected

If you like our content kindly support us by whitelisting us Adblocker.